सीवान, फरवरी 13 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के डीएवी कॉलेज के समीप स्थित सुलभ शौचालय के पास पिछले एक सप्ताह से भूमिगत पाइपलाइन में भीषण लिकेज के कारण सड़क झील में तब्दील हो गई है। आलम यह है कि मुख्य मार्ग पर हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। इससे स्थानीय लोग व कॉलेज आने-जाने वाले छात्रों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले जमीन के अंदर से गुजर रही पाइपलाइन या नल क्षतिग्रस्त हो गया था। शुरुआत में रिसाव कम था। लेकिन समय रहते मरम्मत न होने के कारण अब पानी का बहाव इतना तेज हो गया है कि सड़क पर पैदल चलना भी दूभर है। कीचड़ और जलजमाव की वजह से दोपहिया वाहनों के फिसलने का डर बना रहता है। वहीं पैदल यात्री गंदे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या की जानकारी होने के बावजू...