रांची, मई 2 -- रांची। डीएवी ग्रुप के स्कूलों में बीते गुरुवार को मजदूर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएवी हेहल में प्राचार्य बिपिन राय ने सहयोगी कर्मचारियों का स्वागत करते हुए उन्हें मिठाई खिलाई। कहा, विद्यालय की नींव को मजबूती देने में शिक्षकेतर कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यह दिवस उनके परिश्रम, समर्पण और निष्ठा को सम्मान देने का अवसर है। डीएवी बरियातू में विशेष हवन का आयोजन किया गया। विद्यालय की अध्यक्ष सुशीला गुप्ता, शत्रुघ्न लाल गुप्ता व प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने विशेष हवन किया। वहीं, सुशीला गुप्ता ने संजय मिश्रा को प्राचार्य का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...