रांची, दिसम्बर 5 -- रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातू में विश्व मृदा दिवस पर शुक्रवार को पेंटिंग, श्लोगन राइटिंग, निबंध लेखन, मृदा के संरक्षण और उसकी उपयोगिता पर विचार प्रस्तुतिकरण जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। शिक्षकों द्वारा मृदा संरक्षण के उपाय बताए गए। विद्यार्थियों ने मृदा संरक्षण के लिए शपथ ली। प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि उर्वर मिट्टी में भी फल-फूल और सब्जियां फलती हैं। स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ मृदा का होना आवश्यक है। मिट्टी का संरक्षण होगा, तभी पेड़-पौधों का जीवन सुरक्षित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...