कोडरमा, फरवरी 18 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएवी कोडरमा के विद्यार्थियों ने जेईई मेंसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम पूरे जिले में गौरवान्वित किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त है। विद्यालय के मेधावी छात्र हिमांशु पंत ने 99.56 प्रतिशतांक प्राप्त कर कोडरमा जिला को गौरवांवित किया। वहीं प्रतिभाशाली छात्रा शायंतिका मोदी जो इस विद्यालय में शुरू से दसवीं तक की पढ़ाई पूर्ण की 99.29 प्रतिशतांक हासिल कर जिले का नाम रौशन किया। इनके अलावे कई अन्य विद्यार्थियों जैसे की शुभम सिंह, साहित्य राज, शिवांग आयुष एवं शनि कुमार शानदार सफलता ने विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को पुनः प्रमाणित किया है। इसके अतिरिक्त इस विद्यालय में दसवीं कक्षा पूर्ण करने वाली रागिनी बरगवे ने भी सफलता प्राप्त...