हजारीबाग, दिसम्बर 26 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग कैनरी हिल के बच्चों ने कैंसर वेलफेयर सोसायटी लखनऊ की ओर से आयोजित नेशन वाइड कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम में मानवता का परिचय देते हुए कैंसर पीड़ितों के मदद के लिए बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। कैंसर वेलफेयर सोसायटी लखनऊ ने इस नेक कार्य के लिए मदद करने वाले सभी बच्चों को ट्राफी, मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया है। इन सभी छात्रों को सम्मानित करने के लिए विद्यालय में एक विशेष असेंबली का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्राचार्य डॉ रजनीश कुमार ने इन सभी बच्चों को ट्रॉफी, मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया । डॉक्टर कुमार ने कहा कि डीएवी केवल शिक्षा ही नहीं अपितु संस्कार भी सिखाता है । चाहे कोई भी धर्म हो हमें मानवता के प्रति सेवा का भाव जरूर सीखाता है ।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.