रांची, फरवरी 14 -- रांची। डीएवी झारखंड जोन-बी और जोन-जे के शिक्षकों के लिए शनिवार से दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। डीएवी कपिल देव, गांधीनगर और पुंदाग केंद्रों पर आयोजित इस कार्यशाला में विभिन्न विषयों के प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों से अवगत कराया। उद्घाटन सत्रों में डीएवी सीएमसी के पदाधिकारी एमसी शर्मा, सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एमके सिन्हा और एसके मिश्रा समेत विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य शिक्षकों के कौशल को निखारकर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...