रामगढ़, जुलाई 8 -- केदला, निज प्रतिनिधि। होनहार बिरवान के होत चिकने पात कहावत को चरितार्थ किया है डीएवी केदला का छात्र अथर्व वेदांत ने। अथर्व का चयन सैनिक स्कूल संबलपुर उड़िसा के लिए हुआ है। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एएआईएसएसईई) 2025 की परीक्षा 05 अप्रैल को हुई थी। इस परीक्षा में ऑल इंडिया से कुल 155086 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें जेनरल कैटेगरी में अथर्व को 960 वां रैंक प्राप्त हुआ है। अथर्व को कुल 300 अंक की परीक्षा में 277 अंक प्राप्त हुए हैं। अथर्व के पिता शशि कुमार शिक्षक और माता रिमा कुमारी गृहणी हैं। शशि कुमार ने बताया कि अथर्व बचपन से ही कुशाग्र का बुद्धि का है। कक्षा पहली से लेकर छठी तक हमेशा अपने क्लास में प्रथम स्थान पर रहा है। हिन्दुस्तान अखबार की ओर से वर्ग छह के लिए आयोजित ओलंपियाड 2024 की परीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.