रांची, फरवरी 18 -- रांची। रांची के डीएवी स्कूल का छात्र सूरज कुमार लापता हो गया है। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट अरगोड़ा थाने में दर्ज की गई है। पिता राजकुमार ने बताया कि उनका पुत्र दस फरवरी को स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह ढेलाटोली स्थित घर पहुंचा। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। अरगोड़ा थानेदार आलोक कुमार ने बताया कि छात्र की खोजबीन की जा रही है। अगर, किसी को उसके बारे में जानकारी मिले तो वह पुलिस को सूचना दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...