वाराणसी, दिसम्बर 11 -- वाराणसी। बीएचयू से सम्बद्ध डीएवी पीजी कॉलेज का उपाधि वितरण समारोह 14 दिसम्बर को बीएचयू परिसर स्थित मालवीय मूल्य अनुशीलन केन्द्र सभागार में आयोजित होगा। समारोह में डीएवी पीजी कॉलेज के वाणिज्य, कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के स्नातक एवं परास्नातक के लगभग 1000 विद्यार्थियों को उपाधि वितरित किया जायेगा। गुरुवार को कॉलेज में आयोजित पत्रकार वार्ता में का. प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल, समारोह के संयोजक एवं उप प्राचार्य प्रो. राहुल एवं आईक्यूएसी की समन्वयक डॉ. पारूल जैन ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी। महाविद्यालय के का. प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल ने बताया कि इस वर्ष उपाधि वितरण समारोह में स्नातक के 700 एवं परास्नातक के 300 छात्र छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी। वाणिज्य संकाय के 257, सामाजिक विज्ञान संकाय के 419 एवं कला संका...