देवघर, नवम्बर 16 -- देवघर। गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन देवघर में शनिवार को बिरसा मुंडा एवं डीएवी के भूतपूर्व निदेशक महात्मा नारायण दास ग्रोवर की जयंती मनाई गई। प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह, शिक्षक एवं बच्चों ने बिरसा मुंडा एवं महात्मा नारायण दास ग्रोवर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। उसके बाद वैदिक विधि- विधान से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा के जीवन से हमें साहस, अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, सामाजिक सुधार और पर्यावरण के प्रति सम्मान जैसी कई प्रेरणाएं मिलती है। बिरसा ने ब्रिटिश शासन और शोषण के खिलाफ आदिवासी समुदायों को एकजुट किया, जिसमें वे अपनी सांस्कृतिक पहचान और अधिकारों के लिए लड़े। उनके जीवन से आज भी हमें बलिदान, समर्पण और अपने समाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.