रांची, मार्च 20 -- रांची। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू के दो छात्रों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) द्वारा आयोजित सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। नौवीं के छात्र आदित्य भारती ने इस परीक्षा में जोनल स्तर पर दूसरा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 22वां रैंक हासिल किया है। उसकी इस उपलब्धि के लिए उसे 2500 रुपए, प्रमाण पत्र तथा सिल्वर मेडल से नवाजा गया है। भास्कर मिश्रा ने परीक्षा में जोनल स्तर पर 22वां और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 415वां स्थान प्राप्त किया है। एसओएफ की ओर से उसे गोल्ड मेडल, डिस्टिंक्शन और मेरिट सर्टिफिकेट से नवाजा गया है। प्राचार्य एमके सिन्हा ने दोनों छात्रों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.