लखनऊ, दिसम्बर 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों को अब नए साल से बंथरा में प्राइवेट ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर पर जाकर टेस्ट देना होगा। अभी तक आवदेकों को ट्रांसपोर्ट नगर कार्यालय में बने ट्रैक पर वाहन चला कर टेस्ट देना होता था। एक जनवरी से लागू होने वाले नए सिस्टम में टेस्ट संभागीय निरीक्षकों की निगरानी में होगा। ट्रेनिंग सेंटर के प्राइवेट संचालक को टेस्ट के दौरान का वीडियो बना कर आरटीओ को देना होगा। बंथरा में प्राइवेट ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर लगभग तैयार हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार इसे एक जनवरी से शुरू कर दिया जाएगा। इस नई व्यवस्था के तहत लर्निंग के बाद परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑन लाइन आवेदन करने वालों को टेस्ट के लिए स्लाट मिलेगा। जिस तिथि और समय के लिए स्लाट एलॉट किया जाएगा उस दौरान आवेदक क...