मुजफ्फरपुर, नवम्बर 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। वाहनों के रजिस्ट्रेशन कार्ड (आरसी) और ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) घर तक पहुंचाने की कवायद फिर से शुरू की गई है। जिला परिवहन विभाग और डाक विभाग ने इसके लिए प्रयास शुरू किया है। इससे तैयार डीएल और आरसी अब लोगों के घर तक पहुंचना शुरू हो गया है। जिला परिवहन विभाग से मिले डीएल और आरसी के करीब 800 पैकेटों को डाक विभाग ने पिछले तीन दिनों में घरों तक पहुंचाया है। अकेले प्रधान डाकघर से ही एक हजार से अधिक डीएल और आरसी शहरी इलाकों में पहुंचाए गए हैं। ये सभी पैकेट जिला परिवहन विभाग से प्रधान डाकघर को गत शनिवार को उपलब्ध कराए गए थे। गौरतलब है कि चुनाव के कारण जिला परिवहन विभाग के अधिकांश कर्मी वाहन कोषांग में प्रतिनियुक्त थे। इस कारण पिछले डेढ़ महीने से करीब चार हजार डीएल और आरसी तैयार होने के बावजूद ड...