नवादा, अप्रैल 9 -- हिसुआ, संवाद सूत्र। हिसुआ नगर के बीचोबीच स्थित जमींदारी के समय के दरबार में संचालित दृगोपाल लाल इंटर विद्यालय यानी डीएल इंटर विद्यालय वर्तमान में अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। स्कूल के भीतर घुसने के बाद आपको लगेगा कि यह कोई विद्यालय नहीं बल्कि राज दरबार है। किसी जमाने में हिसुआ दरबार के एक भाग में विद्यालय को स्थापित किया गया था। वर्तमान में भी वही पुराने भवन में विद्यालय संचालित है, जो यह बेहद जर्जर अवस्था में आ चुका है। यह कब ध्वस्त हो जाए, कहना मुश्किल है। इस विद्यालय के पास जमीन की अनुपलब्धता सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है। विद्यालय की स्थापना वर्ष 1980 में राजदरबार के वंशज रहे दृगोपाल लाल ने दरबार के भीतर कराई थी। विद्यालय भवन की बनावट किसी राजदरबार से कम नहीं हैं। जिसके छत अब झड़-झड़ के गिरने लगे हैं। हालांकि हाल ही क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.