रांची, नवम्बर 16 -- खूंटी, संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रांची के निर्देश पर रविवार को उपकारा खूंटी में जेल लोक अदालत सह कानूनी जागरुकता शिविर एवं मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विचाराधीन कैदी उपस्थित रहे। जेल अदालत को संबोधित करते हुए डीएलएसए सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर ने कहा कि कई बंदी आर्थिक तंगी, पारिवारिक समस्याओं या आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में जमानत की व्यवस्था नहीं कर पाते हैं। ऐसे सभी कैदी आवेदन के माध्यम से डीएलएसए सचिव या कारा अधीक्षक को सूचना देकर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीएलएसए जरूरतमंद कैदियों को हर संभव सहायता उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.