चतरा, जनवरी 19 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि। चतरा व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंभू लाल साव और जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव तारकेश्वर दास की उपस्थिति में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में चतरा व्यवहार न्यायालय के अन्य का न्यायाधीश भी शामिल हुए। यह जागरूकता कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार आयोजित किया गया नालसा और झालसा के निर्देश पर चलाए जा रहे मेडिएशन फॉर नेशन 2.0 के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। पीडिजे शंभू लाल साव ने इस कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नालसा और झालसा के निर्देश पर चलाए जा रहे इस कार्यक्रम के तहत लोगों के सुलहनीय मामलों का त्वरित निष्पादन जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के माध्यम से कराया जाएगा।...