पटना, दिसम्बर 31 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 2024-26 के प्रथम वर्ष तथा सत्र 2023-25 के द्वितीय वर्ष की परीक्षा की स्क्रूटिनी के बाद परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर अपलोड कर दिया गया है। इसके अलावा उन परीक्षार्थियों के परिणाम में यदि संशोधन या परिवर्तन हुआ है तो उनका संशोधित अंकपत्र भी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। परीक्षार्थी वेबसाइट से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...