शाहजहांपुर, फरवरी 21 -- स्वामी शुकदेवानन्द कॉलेज के डीएलएड विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत शुक्रवार को विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण आयुक्त करूण कुमार पांडे एवं प्रतिनिधि खुशी श्रीवास्तव ने प्रशिक्षुओं को टेंट निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया विस्तार से समझाई। दिन के अंतिम चरण में भूकंप, आग, बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के समय बचाव और राहत कार्यों के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि आपात स्थिति में घबराने के बजाय संयम और सतर्कता से कार्य करना आवश्यक है। कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार मिश्र, डॉ. गौरव शर्मा, अमिता रस्तोगी, शिवानी भारद्वाज, डॉ. नीरज गुप्ता, शैलेन्द्र द्विवेदी, सर्वोत्तम शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...