प्रयागराज, जनवरी 8 -- प्रयागराज। डीएलएड प्रशिक्षण 2025 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग 12 जनवरी से शुरू होगी। प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की 10600 व 3,304 निजी एवं अल्पसंख्यक कॉलेजों की 2,28,900 कुल 2,39,500 सीटों पर प्रवेश के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के रजिस्ट्रार ने बुधवार को काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया। प्रवेश के लिए कुल 124230 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। साफ है कि आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थी प्रवेश ले लें तब भी तकरीबन आधी 115270 सीटें खाली रह जाएंगी। पहले चरण में 12 से 14 जनवरी तक एक से 20 हजार तक रैंक वाले कॉलेज का विकल्प भरेंगे और 15 जनवरी को संस्था आवंटन जारी होगा। 15 से 18 जनवरी तक 20001 से 70 हजार रैंक तक और पूर्व में जो अभ्यर्थी विकल्प नहीं भर सकें हों उन्हें संस्था का विकल्प ...