मधुबनी, जून 17 -- मधुबनी, निज संवाददाता। डीएलएड फेस टू फेस सत्र 2023 का द्वितीय वर्ष की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। सभी निधारित तीन केंद्रों पर कड़ी निगरानी में यह परीक्षा हुई। इसके लिए सदर अनुमंडल में बनाये गये नियंत्रण कक्ष से शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए निगरानी रखी गयी। यह परीक्षा 19 जून तक चलेगी। वहीं डीएलएड फेस टू फेस सत्र 2024- 26 का प्रथम वर्ष की परीक्षा 21 जून से लेकर 27 जून तक ली जाएगी। इन दोनों ही परीक्षा के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है। यह परीक्षा दो पालियों में ली जा रही है। पहली पाली सुबह 9:30 से लेकर दोपहर 12:45 तक व दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 तक आयोजित की गयी। प्रशिक्षण सत्र 2023-25 का द्वितीय वर्ष के बाह्य विषयों की परीक्षा में कुल 955 परीक्षार्थियों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.