फतेहपुर, जनवरी 31 -- फतेहपुर। बीते 27 जनवरी से जिले के परिषदीय स्कूलों में हो रहे निपुण आकलन में डायट के डीएलएड प्रशिक्षुओं की मनमानी की खबरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि निपुण आकलन के लिए स्कूल पहुंचने वाले प्रशिक्षु जेब ऊंची करने की डिमांड कर रहे हैं और न देने पर विद्यालय को निपुण न करने की धमकी दे रहे हैं, जिससे शिक्षकों में गहरी नाराजगी है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा इन दिनों कराए जा रहे निपुण आकलन के आधार पर विद्यालयों को निपुण घोषित किया जाना है। मोबाइल ऐप आधारित इस आकलन की बागडोर डायट के डीएलएड प्रशिक्षुओं के हाथों में हैं। नाम न छापने की शर्त पर कई शिक्षकों ने बताया कि यह प्रशिक्षु आकलन के दौरान पैसों की मांग कर रहे हैं और विरोध करने पर प्रशिक्षु उल्टे यह कहते हैं कि हम डायट में फोन करके कह देंगे कि हम पर दबाव बनाया जा रहा है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.