गोपालगंज, जनवरी 7 -- कुचायकोट। एक संवाददाता डीएलएड प्रवेश परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसंबर निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 9 जनवरी कर दिया गया है। ऐसे में इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा की पात्रता शर्तों को स्पष्ट करते हुए समिति ने बताया कि अभ्यर्थियों का इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। मौलवी परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी भी डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र होंगे। वहीं, इंटर परीक्षा 2026 में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन नामांक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.