फतेहपुर, अप्रैल 4 -- फतेहपुर। डायट सहित 38 अन्य निजी डीएलएड संस्थानों से प्रशिक्षण पा रहे डीएलएड सत्र 2023 बैच के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा गुरूवार को आठ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। डीआईओएस एवं प्राचार्य परीक्षा केन्द्रों में पहुंचकर परीक्षा की सुचिता का जायजा लिया। परीक्षा में कुल पंजीकृत 2430 में से 2388 प्रशिक्षु परीक्षा में शामिल रहे। 42 प्रशिक्षु परीक्षा से नदारद रहे। गुरूवार को डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 2023 बैच के द्वितीय सेमेस्टर एवं डीएलएड सत्र 2018, 21 और 22 बैच के अवशेष प्रशिशु परीक्षा में शामिल हुए। सुबह 10 से 12 बजे तक शहर के जीआईसी, जीजीआईसी, एएस इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, सदाशिव इंटर कॉलेज रेलबाजार, श्री निरंकारी गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय माडल स्कूल दनियालपुर, पीसीपी इंटर कॉलेज हुसेनगंज परीक्षाएं हुई। दो पालियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.