बुलंदशहर, जनवरी 12 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट सहित सभी 23 डीएलएड कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया का बिगुल बज गया है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय प्रयागराज से हरी झंडी मिलने के बाद अब जिले की 1900 सीटों पर दाखिले के लिए काउंसिलिंग शुरू हो गई है। जिले के अभ्यर्थियों को रैंक के अनुसार 22 जनवरी तक काउंसिलिंग का मौका दिया गया है जबकि प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जनवरी निर्धारित की गई है। इसके बाद प्रवेश प्रकि्रया को बंद कर दिया जाएगा। डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय प्रयागराज द्वारा करीब डेढ़ माह तक छात्रों से आवेदन लिए थे, जिसके बाद अब मेरिट जारी हुई है और छात्रों को रैंक के हिसाब से प्रवेश दिए जा रहे हैं। प्रदेश के सभी जिलों ...