सीवान, जनवरी 29 -- बड़हरिया। प्रखंड में जीएम हाई स्कूल सह इंटर कालेज स्थित स्टेडियम में 120 दिवसीय होमगार्ड जवानों के प्रशिक्षण पूरा होने पर बिहार होमगार्ड जवानों के बुनियादी प्रशिक्षुओं का पारण परेड सह शपथ ग्रहण समारोह का विधिवत उद्घाटन डीएम विवेक कुमार मैत्रेय और एसपी पूरन कुमार झा ने किया। जिनको एक- एक पेड़ देकर सम्मानित किया गया। डीएम एसपी ने होमगार्ड जवानों के परेड का निरीक्षण किया। डीएम एसपी ने परेड में बेहतर करने वाले संजीव कुमार, धीरज कुमार को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। वही परेड कमांडेंट निदेशक धनंजय कुमार, प्रशिक्षक मिथलेश पंडित, अजय यादव और रामकेवल यादव को होमगार्ड जवानों को बेहत प्रशिक्षण देने को लेकर सम्मानित किया गया और उनके कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में बेहतर रंगोली बनाकर परेड स्थल को सजाने वाली जुगनू...