भागलपुर, दिसम्बर 13 -- नवगछिया।निज संवाददाता। गव्य विकास कार्यलय भागलपुर द्वारा लोन पास होने के बाबजूद भी एसबीआई शाखा खरीक बाजार की ओर से लोन नहीं देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर खैरपुर की कोंच्चा देवी, सुपनखा देवी, सुबोध मंडल ने डीएम को आवेदन देकर इस दिशा मे पहल की गुहार लगाई है। आवेदन मे कहा है कि जिला गव्य विकास कार्यलय द्वारा सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी पिछले दो माह से बैंक का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन बैंक टाल-मटोल कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...