अल्मोड़ा, जनवरी 21 -- जागेश्वर क्षेत्र के लोगों ने डीएम से मुलाकात कर समस्याएं बताईं। भाजयुमो पूर्व प्रदेश मंत्री दीपक पांडे के नेतृत्व में लोगों ने लमगड़ा-वमनस्वाल-गुरुड़ाबांज सड़क पर डामरीकरण, चायखान के स्कूल भवन की मरम्मत, आपदा में प्रभावित हुए मार्गों का सुधार, पानी आदि की समस्या रखी। यहां मंडल अध्यक्ष लमगड़ा हरीश सिजवाली, डोल मंडल के अध्यक्ष दिनेश पांडे आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...