अररिया, फरवरी 11 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड के खाबदह पंचायत के राजद नेता मनीष यादव ने मंगलवार को अरारिया डीएम विनोद दुहन से मिलकर अररिया जिले व सुपौल जिले को जोड़ने वाली अत्यंत महत्वपूर्ण 17 न. सड़क पर टू लेन सड़क निर्माण की मांग की है। बताया कि फारबिसगंज विधानसभा के रामपुर से शुरू होकर नरपतगंज के पलासी, रेवाही, खाब्दह, फरही, रामघाट, गोखलापुर, मिरदौल, पिठौरा, फतेहपुर होते हुए सुपौल के छातापुर तक जाती है। इस सड़क इस क्षेत्र की लाइफ लाइन है सड़क की समस्या के साथ नरपतगंज की कई महत्वपूर्ण समस्याओं से भी अवगत कराते हुए महत्वपूर्ण मांगें रखी। श्री यादव ने बताया कि डीएम ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...