पूर्णिया, जनवरी 30 -- पूर्णिया। 25 जनवरी को पूर्णिया के जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार को राष्ट्रपति द्वारा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किए जाने पर आज भारतीय जनता पार्टी पूर्णिया जिला अध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उनके कार्यालय पहुंचकर उनसे भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना की। जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि पूर्णिया के जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराकर पूर्णिया जिले का मान बढ़ाया है। उनका यह सम्मान पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर भाजपा पूर्णिया के जिला महामंत्री अरुण राय पुलक, संजय पोद्दार, पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश दास, सोशल मीडिया जिला संयोजक शुभम झा...