मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 16 -- पिछले एक सप्ताह से ग्राम खांजापुर बुढ़ाना मोड निवासी 25 वर्षीय आशु पुत्र कुंवर सिंह का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब तक आशु के इलाज में ढाई लाख से अधिक की धनराशि खर्च चुका है, फिर भी परिजन उसके दोनों पैर को नहीं बचा पाए। गरीबी के चलते अब इलाज कराना मुश्किल हो गया है। ऐसे में मंगलवार को सैकड़ों लोग हाथ में बैनर और कागज की तख्तियां लेकर आशु को न्याय दिलाओ की मांग को लेकर डीएम उमेश मिश्रा से मिले। इन ग्रामीणों ने आशु का सही उपचार कराने, नौकरी दिलाने एवं दोषी बस चालक व परिचालक के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार लगाई। डीएम ने ग्रामीणों को आशु का उपचार सही तरीके से कराने एवं मुख्यमंत्री राहत कोष दिलाने का भरोसा दिलाया। बता दें कि नौ दिसंबर 2025 को शामली रोड पर मंदिर के पास बस संख्या यूपी 30 एटी 2667 के बस चालक...