संभल, दिसम्बर 29 -- असमोली ब्लाक क्षेत्र के गांव शहबाजपुर कलां निवासी फईम पुत्र भूरे ने फर्जी वोट बनवाने की शिकायत डीएम से की। जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा प्रधान ने गांव की चचेरी बहन बीएलओ से सांठगांठ करके अपने फर्जी वोट बना लिए हैं। बीएलओ ने ग्राम प्रधान के परिवार वालों व सर्मथकों के डबल वोट, विवाहिता लडकियों के वोट व मृतकों के वोट नहीं काटे हैं। उन्होंने डीएम से फर्जी वोट कटवाने व बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...