उरई, फरवरी 22 -- उरई। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्वयं अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए जनपद के लगभग 100 से अधिक बूथों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ की उपस्थिति, मतदाता सूची के प्रदर्शन, प्राप्त प्रपत्रों की प्रविष्टि तथा व्यवस्थाओं की स्थिति का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन अथवा विलोपन से संबंधित प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए जिससे कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करना है। उन्होंने जनसामान्य से अपील की कि व...