आगरा, जनवरी 5 -- पटियाली की नवादा गोशाला में गायों की मौत और उनके अवशेष के मामले में लापरवाही सामने आने के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। डीएम ने सोमवार को सोरों नगरीय क्षेत्र में संचालित गोशाला का जायजा लिया। डीएम ने दो टूक कहा कि, कोई भी निराश्रित गोशाला खेतों या सड़कों पर घूमता मिला तो कार्रवाई की जाएगी। डीएम प्रणय सिंह सोमवार को अचानक सोरों गौशाला पहुंचे। उन्होंने निराश्रित गोशाला का संरक्षण गौशालाओं में प्राथमिकता के आधार पर करने व समस्त संरक्षित गोवशों की ईअर टैगिंग अवश्य कराने के लिए कहा है। डीएम ने अधिकारियों निर्देश दिए कि जनपद की समस्त गोशालाओं, निराश्रित गोवंश संरक्षण केन्द्रों पर गोवंशों को भरण पोषण के लिए पर्याप्त भूसा, चारा, पानी, उपचार और ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्थायें रखी जाएं। गोवंशों की देखभाल अच्छे ढंग से की जाए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.