रामपुर, जनवरी 8 -- जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान डीएम व सीडीओ ने तहसील स्वार के ग्राम पंचायत मानुल्लापुर निवासी दिव्यांगजनों वृद्धसेन व ममता को ट्राईसाइकिल प्रदान की। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र दिव्यांग व्यक्ति सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं से वंचित न रहे। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिव्यांगजनों से जुड़ी सभी कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...