देहरादून, फरवरी 24 -- गोपेश्वर। चार धाम यात्रा शुरू होने से पूर्व बदरीनाथ यात्रा मार्ग में पेयजल की स्थिति कैसी है। इसे जांचने के लिए जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार अधिकारियों की टीम के साथ मंगलवार को ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने स्वयं हैंडपंप चला कर देखा पानी आ रहा है या नहीं। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने इस पानी को पिया। पेयजल की गुणवत्ता पर दोनों वरिष्ठ अधिकारी संतुष्ट नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...