आगरा, जनवरी 10 -- सोरों के गांव फरीदनगर में डीएम प्रणय सिंह व एसपी अंकिता शर्मा ने जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों के द्वारा जनचौपाल में महिलाओं की गोद भराई की गई। सर्द मौसम से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए। गुरूवार को जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों के द्वारा बिजली ट्रिपिंग की शिकायत की तो डीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने गांव में विद्युत ट्रिपिंग की समस्या दूर करने के निर्देश दिए। डीएम ने एएनएम एवं आशा बहनों को टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की समय से जांच व पौष्टिक आहार वितरण समय से करने के निर्देश दिए हैं। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए, गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक किया जाए। जनचौपाल में जिलाधिकारी द्वारा मनरेगा के कार्यों की समीक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.