बस्ती, अक्टूबर 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। दीपावली पर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। रोशनी की जगमगाहट व पटाखों की धूम धनतेरस से ही दिखने लगती है। लिहाजा पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। डीएम रवीश गुप्ता, एसपी अभिनंदन, एएसपी श्यामकांत व सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी की टीम ने शहरी क्षेत्र के आतिशबाजी/पटाखों की दुकानों का भौतिक सत्यापन किया। पटाखों के स्टॉक को चेक करने के साथ उनके स्वामियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। कहा कि सभी मानकों का पालन करते हुए दुकानें संचालित की जाएं। डीएम व एसपी ने पटाखा दुकानदारों को निर्देश दिया कि वे अपने लाइसेंस के शर्तों का पूरी तरह पालन करें। सुरक्षा के मानकों का शत-प्रतिशत पालन करें। प्रत्येक सुरक्षा के मानक को पूरा करते हुए दुकानों को स्थापित किया गया। बेहद सावधानीपूर्वक पटाखों की बिक्री की जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.