कुशीनगर, फरवरी 19 -- पडरौना। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के साथ जनपद में शुरू हुई उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा के केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने किसान इंटरमीडिएट कॉलेज साखोपार तथा एसबी इंटरमीडएट कॉलेज साड़ीखुर्द का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम व एसपी ने परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों की संख्या, प्रश्नपत्र वितरण, उपस्थिति पंजिका, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों में प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित रख-रखाव, प्रवेश द्वार पर तलाशी व्यवस्था तथा बाहरी व्यक्तियों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.