महाराजगंज, नवम्बर 28 -- महराजगंज, निज संवाददाता। डीएम संतोष कुमार शर्मा व एसपी सोमेंद्र मीना ने गुरुवार को जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान बैरकों की सघन जांच की गई, जिसमें किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। अधिकारियों ने बंदियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। डीएम व एसपी गुरुवार की सुबह अचानक जिला कारागार पहुंचे, जिससे जेल प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने एक-एक बैरक का गहन निरीक्षण किया। बंदियों की गतिविधियों, सुरक्षा व्यवस्था, भोजन, स्वास्थ्य समेत अन्य सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। बैरकों की तलाशी के दौरान कोई भी प्रतिबंधित या आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। डीएम व एसपी ने बंदियों से बातचीत कर कारागार में उनके हाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.