बहराइच, दिसम्बर 16 -- बहराइच। सर्दी के दृष्टिगत कारागार प्रशासन द्वारा कारागार में निरुद्ध बन्दियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देष्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को मुहैया करायी जा रहीहै। सुविधाओं व कारागार की साफ-सफाई इत्यादि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कारागार निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने पाकशाला, चिकित्सालय सहित विभिन्न बैरकों का भी निरीक्षण किया। पाकशाला के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता तथा अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गईं। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, जेलर अजय कुमार झा, डिप्टी जेलर माधुरी तिवारी, डॉ अनिल कुमार वर्मा व अन्य संबंधित मौजूद रहें।

हिंदी हिन्द...