देवरिया, फरवरी 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। डीएम दिव्या मित्तल एवं एसपी विक्रांत वीर गुरुवार की दोपहर अचानक जिला कारागार पहुंचे और निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों से भी उन्होंने बातचीत की। बंदियों की समस्याओं को सुनने के बाद डीएम ने संबंधित अधिकारियों को उसका निस्तारण करने का निर्देश दिया। दोपहर बाद डीएम व एसपी अचानक जिला कारागार पहुंचे। उन्होंने बैरक का निरीक्षण किया। इसके बाद पाकशाला व अस्पताल का भी निरीक्षण किया। पाकशाला में रुक कर अधिकारियों ने भोजन की गुणवत्ता भी देखी। डीएम ने कहा कि बंदियों को गुणवत्ता युक्त भोजन दिया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा बंदियों के स्वास्थ्य सेवाओं पर भी ध्यान दिया जाए। दवाएं पर्याप्त होनी चाहिए। किसी तरह की दिक्कत होने पर तत्काल मेडिकल कालेज में बंदियों की जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.