मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। जिले में स्वच्छ, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में सफलतापूर्वक बिहार पुलिस चालक सिपाही संवर्ग भर्ती परीक्षा हुई। डीएम सुब्रत कुमार सेन एवं एसएसपी सुशील कुमार ने शहर के कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में डीएम व एसएसपी ने केंद्रों पर केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानकों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की। डीएम ने महिला कला शिल्प महाविद्यालय, मारवाड़ी हाई स्कूल सहित कई अन्य परीक्षा केंद्रों में जाकर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों की निरंतर क्रियाशीलता, फ्रिस्किंग व्यवस्था, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री पर प्रतिबंध, स्टेटिक दंडाधिकारी की उपस्थिति और केंद्र पर शांति व अनुशासन बनाए रखने से जुड़े प्रावधानों की जांच की। कई कक्षों ...