हल्द्वानी, दिसम्बर 4 -- हल्द्वानी। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स नैनीताल ने गुरुवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को औपचारिक रूप से अपना पैट्रन (संरक्षक) नियुक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला मुख्यायुक्त गोविंद जायसवाल ने जिलाधिकारी को स्काउट-गाइड का पारंपरिक स्कार्फ और हीरा जयंती (डायमंड जुबली) की खास टोपी भेंट की। इस मौके पर जिला संस्था के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...