बरेली, जुलाई 13 -- -जल निगम अफसरों की जमकर लगाई फटकार बरसेर। ऐतिहासिक लीलौर झील को पानी से भरने के लिए किए जा रहे बोरिंग को देखकर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस छोटे बोरिंग से इतनी बड़ी झील कैसे भरोगे। उन्होंने जल निगम के अफसरों की कड़ी फटकार लगाई। अन्य विभागों को काम में तेजी लाने को कहा है। लीलौर झील को डीएम अविनाश सिंह एक ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में ले रहे हैं और इसे जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसको लेकर रविवार शाम डीएम अविनाश सिंह अपने अधीनस्थों के साथ लीलौर पहुंचे। उन्होंने झील में पानी भरने को किए जा रहे बोरिंग को देखकर नाराजगी जताई और बोले यह बोरिंग छोटा क्यों किया जा रहा है, जबकि यहां बड़े से बड़े बोरिंग की जरूरत है। झील को हर समय पानी से भरा रखने के लिए बड़ी क्षमता का टयूववेल चाहिए। उन्होंने जल निगम के काम की धीमी गति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.