फिरोजाबाद, दिसम्बर 24 -- फिरोजाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी रमेश रंजन ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। ईवीएम वेयर हाउस के त्रैमासिक निरीक्षण के दौरान यहां पर सुरक्षा मानकों के साथ साफ-सफई की जांच की गई। अग्निशमन यंत्रों की जांच करने के साथ में ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयर हाउस की सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। इसकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान समाजवादी पार्टी के डॉ. विजय आर्य, सीपीआईएम के जिला मंत्री नवल सिंह, भारतीय जनता पार्टी के शैलेंद्र सिंह, बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी अभिलेश कुमार, कांग्रेस के वॉर रूम प्रभारी संदीप ओझा एवं महासचिव शैलेंद्र शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.