शाहजहांपुर, मई 8 -- शाहजहांपुर। जनपद में अपराधियों पर अकुंश लगाने एवं उन पर सख्त कार्यवाहियां निरंतर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। जिससे कि, जिले में क्राइम कन्ट्रोल बना रहे और अपराधियों में डर रहे। इसी क्रम में डीएम ने धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को थाना सदर बाजार घंटाघर लकड़ी मंडी के रहने वाले अमित शर्मा के खिलाफ गुंडाएक्ट की कार्यवाही करते हुए जिला बदर कर दिया है। अमित पर सदर बाजार थाना में तीन व कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज चल रहा है। उक्त अपराधी पर गुंडाएक्ट के अंतर्गत छह माह के लिए जिला बदर की कार्यवाही कर दी है। डीएम ने बताया कि, जिला बदर किए गए अमित शर्मा को छह माह तक जिले की सीमा से बाहर रहेगे, इसकी रिपोर्टिंग संबधित थानाध्यक्ष करेंगे। फिर भी अगर आदेश का उल्लंघन किया जाता है, तो धारा 5 के तहत अवधि बढ़ाई जा सकती है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.