गोपालगंज, अगस्त 12 -- मांझागढ़, एक संवाददाता। मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में डीएम पवन कुमार सिन्हा ने राजस्व महा अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में अनुपस्थित रहे 12 कर्मियों का वेतन रोकने का आदेश दिया गया। वहीं मांझा के एसओ की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने उनका वेतन रोकने का भी निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जमीन सुधार को लेकर राजस्व महा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पंचायतों में घर-घर जाकर जमीन से संबंधित शिकायतों का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल ऑनलाइन जमाबंदी त्रुटि सुधार, परिमार्जन, उत्तराधिकारी जमांतरण, बंटवारा नामांतरण और छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन करना प्राथमिक लक्ष्य है। इन कार्यों के समाधान के लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.