देवरिया, नवम्बर 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत बुधवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कलक्ट्रेट परिसर में निर्वाचन कार्यालय में स्थापित निर्वाचन हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से फॉर्म 6, 7, 8 से संबंधित कार्य, शिकायतों के निस्तारण तथा मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण अवधि में हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि हेल्प डेस्क पर आने वाले लोगों को स्पष्ट, त्वरित और सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए। इसके बाद उन्हों डिस्ट्रिक्ट कॉन्ट्रैक्ट सेंटर में संचालित टोल फ्री नंबर 1950 का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कॉल रिसीविंग, शिकायत पंजीकरण और समाधान की स्थिति जानी।...