बस्ती, जनवरी 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। शासन के निर्देश पर डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने अपने कार्यालय से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा माह का शुभारम्भ किया। प्रचार वाहन से शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति आम जनमानस को जागरूक किया जाएगा। इसके कार्यक्रम के बाद आरटीओ प्रवर्तन व प्रशासन, पीटीओ ने जनपद के प्रमुख चौराहे बड़ेवन, पटेल, पालीटेक्निक के साथ अन्य स्थानों पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पैम्फ्लेट व लीफलेट का वितरण किया। जिसमें चालकों को निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट लगाने, कामर्शियल वाहन चालक कोहरे को देखते हुए अपनी वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप व फाग लाइ...