बरेली, फरवरी 24 -- मीरगंज, संवाददाता। स्वामी दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परोरा मीरगंज छात्रा सलोनी गंगवार ने 2025 हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में बरेली जिला की बालिकाओं में चौथा स्थान प्राप्त किया था। सोमवार को बरेली में कार्यक्रम में डीएम अविनाश सिंह, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, मेयर उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल एवं नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य ने पांच हजार रुपये का चेक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कॉलेज में प्रबंधक डॉ. सत्यवीर गंगवार, निदेशक पंकज कुमार एवं संरक्षक डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने सलोनी को सम्मानित किया। सलौनी के पिता आदेश पाल गंगवार स्वामी दयानंद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं। यहां राजेश गंगवार, देवेश कुमार, अनुज कुमार, रेवतीनंदन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...